Headlines

स्कूल से लापता तीनों बच्चे मथुरा स्टेशन पर मिले:सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग; पुलिस टीम बच्चों को लाने रवाना हुई




टीकमगढ़ के खरगापुर में निजी आवासीय स्कूल से लापता हुए तीन बच्चों का पता चल गया है। पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से बरामद किया। बच्चों को वापस लाने के लिए परिजनों के साथ पुलिस टीम मथुरा रवाना की गई है। सीसीटीवी में ट्रेन में बैठते दिखे मंगलवार को जानकीबाई आवासीय स्कूल से कक्षा सातवीं के दो और कक्षा चौथी का एक छात्र लापता हो गया था। इनमें 13 वर्षीय आनंद अहिरवार, 12 वर्षीय विशाल कुशवाहा और 7 वर्षीय प्रमोद कुशवाहा शामिल हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल और खरगापुर रेलवे स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दिल्ली जाने वाली ट्रेन में हुए सवार रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में तीनों बच्चे ट्रेन में बैठते दिखाई दिए। जांच में पता चला कि वे दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। इसके बाद पुलिस ने रेलवे पुलिस को सूचना देकर बच्चों की तलाश शुरू कराई। मथुरा में जीआरपी ने बच्चों को खोजा पुलिस की सूचना के बाद मथुरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने तीनों बच्चों को खोज लिया। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि बच्चों को लेकर पुलिस टीम आज शाम तक टीकमगढ़ लौट सकती है। बच्चों से पूछताछ के बाद उनके बिना बताए स्कूल से जाने की वजह सामने आएगी। हॉस्टल संचालक पर लापरवाही के आरोप बच्चों के परिजनों ने हॉस्टल संचालक रमेश अहिरवार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद रमेश अहिरवार भी गायब हो गया था। पुलिस ने उसे शाम को पकड़ लिया। उससे भी बच्चों के लापता होने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़े… टीकमगढ़ के आवासीय हॉस्टल से 3 छात्र गायब: संचालक भी मौके पर नहीं मिला टीकमगढ़ के खरगापुर स्थित जानकी बाई आवासीय हॉस्टल से तीन छात्र गायब हो गए हैं। मंगलवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने खरगापुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गायब छात्रों में दो कक्षा 7वीं और एक कक्षा 4वीं का छात्र है। पढ़े पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *