Headlines

स्टूडेंट्स के प्रदर्शन में शामिल हुए दिग्विजय-पटवारी:इंदौर में कहा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए; जमकर हुई नारेबाजी




इंदौर के टंट्याभील चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के बीच बुधवार रात पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह तथा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे। दोनों नेता स्टूडेंट्स के साथ धरना-प्रदर्शन में बैठे। इस दौरान यहां पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। पिछले कई दिनों से टंट्याभील चौराहे पर स्टूडेंट्स धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद इंदौर में भी स्टूडेंट्स की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां भी दिनभर में सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स धरना-प्रदर्शन में पहुंच रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। स्टूडेंट्स के बीच बैठे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी बुधवार रात दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी टंट्याभील चौराहे पर पहुंचे। दोनों स्टूडेंट्स के बीच जाकर धरना-प्रदर्शन में बैठे और उनके आंदोलन का समर्थन किया। कांग्रेस के इन नेताओं के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित कई कांग्रेस नेता भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। दिग्विजय सिंह बोले- 21 जून को ही यह बात कह चुका हूं दिग्विजय सिंह ने दैनिक भास्कर से चर्चा में कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। यह मांग कांग्रेस पिछले 25 दिनों से उठा रही है। मैं 21 जून को ही यह बात कह चुका हूं।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *