- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; 10 Simple Things That Can Help Reduce Fear, Confusion, Anger, And Anxiety And Bring More Positivity Into Life
हरिद्वार4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अध्यात्म यानी अपने भीतर झांककर स्वयं को जानना, जीवन को समझना और शांति के साथ जीना। जब हम अध्यात्म को अपनाते हैं, तो अपने विचारों, भावनाओं और इच्छाओं को समझने लगते हैं, तो आत्म-जागरूकता आती है। जानिए अध्यात्म से जुड़ी 10 बातें… 1. अध्यात्म हमें भीतर से मजबूत बनाता है। यह केवल बाहरी समस्याओं का समाधान नहीं करता, बल्कि हमारे मन को समझने की शक्ति देता है। 2. हमारे संशय कम होने लगते हैं। जब हम अपने भीतर झांकते हैं, तो सही और गलत के बीच अंतर समझना आसान हो जाता है। 3. भ्रम दूर होने लगते हैं। कई बार समस्या बाहर नहीं, बल्कि हमारी सोच में होती है। अध्यात्म हमारी सोच को स्पष्ट करता है। 4. डर दू दूर कर पाते हैं। अध्यात्म हमें सिखाता है कि हर परिस्थिति को धैर्य और विश्वास के साथ स्वीकार किया जा सकता है, जिससे हमारा डर दूर हो सकता है। 5. जब मन शांत होता है, तब निर्णय लेना आसान हो जाता है और हम जल्दबाजी से बचते हैं, हमारी दुविधाएं कम होने लगती हैं। 6. अध्यात्म हर कठिनाई को केवल परेशानी नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मानना सिखाता है। इस नजरिए से हमारा समस्याओं को देखने का नजरिया बदलता है। 7. जीवन के प्रश्नों के उत्तर मिलने लगते हैं। इसका अर्थ यह नहीं है कि हर प्रश्न का तुरंत उत्तर मिल जाएगा, बल्कि धीरे-धीरे परिस्थितियों को समझने की क्षमता विकसित होती है। 8. बाहरी परिस्थितियां हमेशा हमारे अनुसार नहीं होतीं, लेकिन अध्यात्म हमें भीतर से शांत रहना सिखाता है, अध्यात्म की मदद से स्थायी शांति मिलती है। 9. जब हम स्वयं, अपने कर्म और जीवन के उद्देश्य को समझने लगते हैं, तो अनेक उलझनें अपने आप कम हो जाती हैं। 10. अध्यात्म समाधान की दिशा दिखाता है। जीवन में समस्याएं पूरी तरह समाप्त हों, यह जरूरी नहीं; लेकिन उन्हें समझने, स्वीकार करने और सही ढंग से सामना करने की क्षमता जरूर बढ़ती है। यह क्षमता अध्यात्म से विकसित हो सकती है।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

