Headlines

हजारीबाग में जमीन विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या:ईचाक में नेशनल पार्क के पास मिला था शव, एक आरोपी गिरफ्तार




हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र में नेशनल पार्क के पीछे कुबड़ी पुल के नीचे 25 अगस्त की सुबह मिली अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को वहां लाकर फेंका गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके दो सहयोगियों विक्की पासवान और आयुष कुमार की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क के पीछे कुबड़ी पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही इचाक थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस घटना को लेकर ईचाक थाना में 25 अगस्त 2026 को कांड संख्या 144/26, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एसपी के निर्देश पर तकनीकी शाखा की मदद ली गई। पुलिस ने इस मामले में प्रकाश कुमार (27) को हिरासत में लिया। प्रकाश नारायण यादव का बेटा और गया (बिहार) के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के घिरसिंडी कला का रहने वाला है। पूछताछ में प्रकाश ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महिला की हत्या करने की बात कबूल की। रंजना की हत्या 23 अगस्त को की गई थी पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओकनी, न्यू एरिया निवासी रंजना सिन्हा (पति सुरेश कुमार सिन्हा) के रूप में हुई है। रंजना की हत्या 23 अगस्त 2026 को गला दबाकर की गई थी। हत्या की वजह जमीन का विवाद बताया गया है। हत्या के बाद शव को ईचाक थाना क्षेत्र में नेशनल पार्क के पास कुबड़ी पुल के नीचे रात में फेंका गया था। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश कुमार की निशानदेही पर घटनास्थल के पास स्थित झाड़ी से मृतका का चश्मा बरामद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बाराचट्टी थाना में बिहार एक्साइज एक्ट और बोधगया थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *