Headlines

खेत में चारा काट रहे किसान पर चढ़ा ट्रैक्टर:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सरदारशहर के देराजसर में हादसा




चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के देराजसर गांव में गुरुवार दोपहर एक किसान पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इस हादसे में दूलाराम (59) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों ने बताया कि दूलाराम अपने खेत में चारा काटने का काम कर रहा था। काम के दौरान वह आराम करने लगा। उसके पास ही एक ट्रैक्टर खड़ा था, जो गियर में था। तभी किसी व्यक्ति ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही आगे बढ़ गया और कुछ ही दूरी पर आराम कर रहे दूलाराम के ऊपर से निकल गया। ट्रैक्टर के साथ लगी मशीन भी उसके ऊपर से गुजरी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घायल दूलाराम को तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *