Headlines

हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग ने की गोलीबारी:रंगदारी के लिए की फायरिंग, हाइवा खलासी के पैर में लगी दो गोलियां




हजारीबाग जिले के अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी कोलियरी में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने क्रेशर साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ट्रांसपोर्टिंग के दौरान हुई इस वारदात में 18 वर्षीय हाइवा खलासी करण कुमार को निशाना बनाया गया। उसके पैर में दो गोलियां जा धंसीं। अचानक चली गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सीसीएल कर्मी और अन्य मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल करण को तत्काल गिद्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हेलमेट पहन बाइक से पहुंचे हमलावर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन हमलावर एक मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाकर पहुंचे थे, ताकि उनकी पहचान छिपी रहे। उन्होंने बाइक को क्रेशर से कुछ दूरी पर खड़ा किया और फिर पैदल चलते हुए साइट तक पहुंचे। इसके बाद बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते एक पर्ची छोड़ गए। इस पर्ची में ट्रांसपोर्टर आनंद जैन को ‘मैनेज’ करने की बात लिखी गई है और साफ शब्दों में धमकी दी गई है कि अगर बात नहीं मानी गई तो अंजाम और भी बुरा होगा। इस पर्ची ने पूरे मामले को रंगदारी और संगठित अपराध से जोड़कर और गंभीर बना दिया है। पुलिस अलर्ट, जांच तेज घटना की सूचना मिलते ही गिद्दी पुलिस हरकत में आ गई और पूरे इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में जगह-जगह चेकिंग की जा रही है और आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। हालांकि अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस वारदात के बाद कोलियरी क्षेत्र और व्यवसाय वर्ग में दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *