![]()
हनुमानगढ़ के जोड़किया में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात जमीन विवाद के चलते हुई थी। सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया कि मृतक रामकुमार के पुत्र मनीष कुमार ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 9 बजे उनके पिता रामकुमार खेत पर गए थे। वहां लोकेन्द्र थोरी, मदनलाल थोरी, धर्मवीर थोरी, अंगदपाल थोरी और 3-4 अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद रामकुमार की मौत हो गई। इस रिपोर्ट के आधार पर हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी रामचन्द्र पुलिस निरीक्षक ने मामले की जांच शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर सीओ मीनाक्षी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। उप निरीक्षक गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में इस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मानवीय आसूचना और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के बाद मदनलाल और लोकेन्द्र को हत्या का दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनके बीच जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदनलाल (62) पुत्र जीवनराम जाट और लोकेन्द्र (33) पुत्र मदनलाल जाट दोनों निवासी वार्ड नंबर 08 जोड़किया के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंथानाधिकारी रामचन्द्र, एसआई गजेंद्र शर्मा, एएसआई हंसराज, प्रताप सिंह,एचसी अमरचंद,संदीप, योगेंद्र हेड, कॉन्स्टेबल चंद्रविजय,कृष्ण सिंह और श्रवण सांई शामिल रहे।
Source link
हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार:लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद में हुई वारदात, पुलिस जांच जारी
