Headlines

हथबंद स्कूल में साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता कार्यशाला



भास्कर न्यूज | हथबंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद में राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब, एनसीसी, रेडक्रॉस, स्काउट एवं छात्र-छात्राओं के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, यातायात नियम, नशामुक्ति और समय प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। वरिष्ठ आरक्षक मणिक राम बंजारे ने साइबर अटैक और डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी देते हुए साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करने की अपील की। आरक्षक देवानंद घृतलहरे ने विद्यार्थियों को बिना लाइसेंस मोटरसाइकिल नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पीएलवी अजय वर्मा ने साइबर क्राइम एवं फ्रॉड साथी अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करने की सलाह दी। उन्होंने समय का सदुपयोग करते हुए योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्राचार्य सीके नायक ने अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *