![]()
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पसिगवा गांव में 25 वर्षीय नीतू ने अपने मायके में घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पिता की तहरीर पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीतू, वीरेंद्र पाल की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले लगभग दो माह से अपने मायके में रह रही थी। उसका विवाह फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया निवासी सुबोध से हुआ था। नीतू के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। उसके पति पेशे से किसान हैं। हालांकि, विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस संबंध में परिजन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हरदोई में दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी:दो महीने से मायके में रह रही थी, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
