![]()
सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के एक गांव से एक 44 वर्षीय व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति शाम घर से पैदल बाहर निकले थे, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन करीब दो सप्ताह तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी। शिकायत की जांच के दौरान मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार जाने की इच्छा जताई थी गांव सनपेड़ा के रहने वाले नितेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को उसके पिता नरेन्द्र ड्यूटी से घर लौटे थे। घर आने के बाद उन्होंने हरिद्वार जाने की बात कही थी। परिवार के सदस्यों ने उन्हें कुछ दिन बाद सभी के साथ हरिद्वार जाने की बात कही। इसके करीब एक घंटे बाद नरेन्द्र अपना मोबाइल फोन घर पर ही चार्जिंग पर लगाकर पैदल बाहर घूमने के लिए निकल गए। दुकान पर आखिरी बार देखे गए परिजनों के अनुसार नरेन्द्र रात करीब 9 बजे गांव की गली से निकलकर कोने पर स्थित सुनील की परचून की दुकान के पास पहुंचे थे। दुकानदार ने परिजनों को बताया कि नरेन्द्र ने वहां उसके साथ बातचीत भी की थी। इसके बाद वह कहां गए, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। उस दिन के बाद से नरेन्द्र वापस घर नहीं लौटे। नीली बनियान और काला पजामा पहने थे परिजनों ने पुलिस को नरेन्द्र की शारीरिक पहचान और पहनावे की जानकारी भी दी है। उनके अनुसार घटना के समय नरेन्द्र ने नीले रंग की बनियान, काले रंग का पजामा और नीले रंग की चप्पल पहन रखी थी। उनका रंग सांवला है और कद करीब छह फुट बताया गया है। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश नरेन्द्र के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन कहीं से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उनके बेटे नितेश ने थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी में गुमशुदगी की शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान नरेन्द्र पुत्र मंगलसेन निवासी गांव सनपेड़ा के संबंध में पूछताछ और पता-जोहाई की गई। शिकायत के तथ्यों तथा अब तक की जांच के आधार पर मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।
Source link
हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला व्यक्ति गायब:मोबाइल घर पर छोड़कर निकले; दो सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग
