Headlines

हरियाणा-कारगिल शहीद की पत्नी बनीं कर्नाटक की गवर्नर:राव इंद्रजीत को 1.39 लाख वोटों से हरा चुकीं, PM मोदी ने सुझाया था नाम




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इनमें हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वालीं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव का नाम भी शामिल है, जिन्हें कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान गवर्नर थावरचंद गहलोत की जगह लेंगी। भाजपा के सबसे ताकतवर नीति-निर्धारक निकाय ‘केंद्रीय संसदीय बोर्ड’ और ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ में शामिल डॉ. सुधा यादव, सुषमा स्वराज के बाद इस सर्वोच्च बोर्ड में पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला नेता हैं। सुधा यादव के पति सुखबीर सिंह यादव BSF के डिप्टी कमांडेंट थे और वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। इसके बाद तत्कालीन हरियाणा भाजपा प्रभारी नरेंद्र मोदी के विशेष आग्रह पर उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव साल 1999 महेंद्रगढ़ सीट से लड़ा और भारी मतों से जीतकर संसद पहुंची थीं। सासंद से कर्नाटक के राज्यपाल तक का सफर… भाजपा का महिला लीडरशिप पर फोकस यह पहली बार नहीं है, जब हरियाणा में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले पानीपत की रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को 28 मई 2026 को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी है। 43 साल बाद कोई महिला हरियाणा BJP की अध्यक्ष बनी हैं। इनसे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा (स्व.) हरियाणा में पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं थी। हाल ही में बीजेपी ने भाजपा ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों की नियुक्ति की थी। हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। जुलाई 2024 से डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा प्रभारी थे, बाद में उन्हें पंजाब का जिम्मा दिया गया था। भाजपा ने पहली बार हरियाणा का प्रभार किसी महिला नेता को दिया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को तेलंगाना की सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। ——————– ये खबर भी पढ़ें… स्मृति ईरानी बनीं हरियाणा BJP प्रभारी:यूपी के सांसद डॉ. भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया; प्रदेश में पहली बार महिला को कमान भाजपा ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। जुलाई 2024 से डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा प्रभारी थे, बाद में उन्हें पंजाब का जिम्मा दिया गया था। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग ने बुधवार को नए प्रभारियों की सूची जारी की। बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ की जिम्मेदारी महेंद्र पांडेय को दी गई है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *