![]()
हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली चार छात्राओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी। चारों छात्राएं एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को राखी बांधने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें निमंत्रण मिला। इस कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की प्रियान्शी, कक्षा 9वीं की मायरा और अन्वेषा (9वीं-ए) तथा कक्षा 8वीं-सी की सान्वी शामिल हुईं। इनके साथ एक टीचर भी गईं। प्रधानमंत्री ने छात्राओं के साथ हाई-फाइव किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बात की। प्रधानमंत्री से मिलना बच्चों के लिए सपने जैसा रहा अर्चना शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वे देश के प्रधानमंत्री के सामने खड़े हैं। प्रधानमंत्री ने बच्चों से बेहद सहज अंदाज में बातचीत की और उनके साथ हाई-फाइव किया। प्रधानमंत्री को दिया स्कूल आने का निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान अर्चना शर्मा ने ऋषिकुल स्कूल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष इनविटेशन एनवेलप दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि वर्ष 2000 में वह उनके विद्यालय में पार्टी प्रभारी के तौर पर आए थे। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी स्कूल के रूम नंबर 28 में रुके थे और करीब तीन दिन तक वहीं रहकर पार्टी की रणनीति तैयार की थी। उन्होंने स्कूल की मैस में भोजन भी किया था। अलग-अलग थीम पर तैयार की गईं राखियां अर्चना शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के लिए अलग-अलग थीम पर राखियां तैयार की थीं। प्रियांशी ने पर्यावरण, मायरा ने एनसीसी फ्लैग, अन्वेषा ने हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने और सान्वी ने प्रधानमंत्री की मां को समर्पित राखी बनाई। अर्चना शर्मा ने राम के नाम की राखी तैयार की। इसके अलावा डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया की थीम पर भी राखियां बनाई गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर बारी-बारी से ये राखियां बांधीं। विद्यार्थियों को दी गई थी अलग-अलग जिम्मेदारी कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। प्रियांशी को ग्रुप हेड बनाया गया था। उसकी स्पीच को भी विशेष रूप से सराहा गया। विद्यार्थियों ने पूरी तैयारी के साथ प्रधानमंत्री के सामने अपनी बात रखी और उनसे संवाद किया। सभी विद्यार्थियों ने एक साथ प्रधानमंत्री से पूछा कि उनका सपना क्या है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया कि उनसे मिलना ही उनका सपना है। प्रधानमंत्री ने बच्चों से AI और परीक्षा को लेकर की बातचीत छात्रा प्रियांशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बच्चों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भी बातचीत की। वहीं, छात्रा मायरा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा कि परीक्षा को लेकर उनके द्वारा लिखी गई किताब उन्होंने पढ़ी है या नहीं।
Source link
हरियाणा की चार छात्राओं ने PM को राखी बांधी:मोदी ने हाई-फाइव किया; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बात की
