Headlines

Bilaspur Clash: Social Media Comment Sparks Violence, Police Use Tear Gas


बिलासपुर में सोशल मीडिया पर किए गए कथित हिंदू विरोधी कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

पहले देखिए तस्वीरें

एक पक्ष के विरोध में कमेंट पर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक पक्ष के विरोध में कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले हिंदू पक्ष की ओर से पथराव किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

फिलहाल मसानगंज और खपरगंज इलाके में पुलिस बल तैनात है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट के साथ ही विवाद में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *