Headlines

हरियाणा के नए ग्रुप-डी कर्मचारियों का होगा मेगा इंडक्शन:पंचकूला में 3 हजार कर्मचारी जुटेंगे, माता-पिता और जीवनसाथी भी साथ होंगे, CM चीफ गेस्ट




हरियाणा सरकार ने हाल ही में नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए 29 जुलाई को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्यस्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित करने का फैसला किया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस संबंध में मानव संसाधन विभाग (HRD) ने सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। सरकार के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 या उसके बाद नियुक्त सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। कर्मचारियों के साथ उनके माता-पिता या जीवनसाथी को भी कार्यक्रम में आने की अनुमति दी गई है। मानव संसाधन विभाग करेगा समन्वय पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पूरे कार्यक्रम का समन्वय मानव संसाधन विभाग करेगा। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूर्ण सहयोग करें और जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। यह कार्यक्रम नए ग्रुप-डी कर्मचारियों को सरकारी सेवा की कार्यसंस्कृति, जिम्मेदारियों और प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सरकार इसे बड़े स्तर पर आयोजित कर रही है ताकि नव नियुक्त कर्मचारियों में सेवा भावना और प्रशासनिक समझ विकसित की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *