Headlines

हरियाणा में आज कई जिलों में बादल बरसने की संभावना:हिसार-दादरी रहे सबसे गर्म शहर, 17 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर




हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर रविवार से बढ़ी हुई हैं। आज सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश तथा कई में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश में 14 से 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 14 और 15 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 16 और 17 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। यमुनानगर में हो सकती है तेज बारिश मौसम विभाग ने 14 सितंबर को यमुनानगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। गिर सकती है आकाशीय बिजली विभाग ने 14 से 17 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना बताई है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की स्थिति बन सकती है। आज इन जिलों में बारिश के आसार 14 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हिसार-दादरी रहा सबसे गर्म आईएमडी की 13 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार के अलावा चरखी दादरी के कैनाल रेस्ट हाउस में 35.4 डिग्री रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थानों में अंबाला में 34.5, हिसार में 35.4, रोहतक में 32.4, भिवानी में 33.4, सिरसा में 34.4, फतेहाबाद में 32.4, गुरुग्राम में 33.2, झज्जर में 33.7, चरखी दादरी में 34.3, फरीदाबाद में 34.7, पलवल में 33.8, पंचकूला में 32.7, पानीपत में 34.7, कुरुक्षेत्र में 29.8, कैथल में 32.4, करनाल में 29.3, सोनीपत में 34.2, जींद में 32.8, महेंद्रगढ़ में 35.3, रेवाड़ी में 33.6 और नूंह में 33.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों में बारिश के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *