Thane Heroin Seizure | Amjad Yusuf Pathan Booked Under MCOCA


  • Hindi News
  • National
  • Thane Heroin Seizure | Amjad Yusuf Pathan Booked Under MCOCA | Latest News

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में ठाणे ​की पुलिस ने 34.18 करोड़ रु. की 9.8 किग्रा हेरोइन जब्ती मामले में सरगना अमजद यूसुफ पठान और उसके 4 साथियों पर मकोका का केस दर्ज किया है।

पठान पर महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हत्या, दंगे और ड्रग्स तस्करी के 20 मामले दर्ज हैं। वहीं, केरल पुलिस ने यूपी के नोएडा से एमडीएमए ड्रग सप्लायर अजमल और उसकी साथी सूर्या को गिरफ्तार किया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

बेंगलुरु में मेडिकल मालिक ने 90 अस्पतालों में कैंसर की फर्जी दवाएं भेजीं, गिरफ्तार

कर्नाटक पुलिस की एसआईटी और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने ‘कृपा हेल्थकेयर’ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर फर्जी दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दुकान मालिक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है।

नेटवर्क पर बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों और क्लिनिकों को 50% डिस्काउंट पर नकली कैंसर, आईसीयू और जीवनरक्षक दवाएं सप्लाई करने का आरोप है। रैकेट में 15 से ज्यादा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) शामिल हैं। इस रैकेट के तार हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से जुड़े हैं।

अहमदाबाद में दो मंजिला मकान ढहने से एक की मौत, तीन घायल

अहमदाबाद के खाड़िया इलाके में रविवार शाम एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फायर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना एक संकरी गली में हुई। मकान गिरने से चार लोग मलबे के नीचे फंस गए थे। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे पाटिल की 19 सितंबर से आजाद मैदान में अनशन की चेतावनी

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि यदि इस अवधि में मराठा समुदाय की आरक्षण संबंधी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू करेंगे।

जालना में मीडिया से बातचीत में जरांगे पाटिल ने कहा कि सरकार के पास अब आठ दिन का समय बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से वह आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

गुजरात के भावनगर में नकली शराब बनाने की यूनिट का भंडाफोड़, रेलवे कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार

गुजरात के भावनगर जिले में पुलिस ने कथित तौर पर नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक यूनिट का भंडाफोड़ किया है। मामले में रेलवे कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय अपराध शाखा (LCB) को मिली सूचना के आधार पर बोर तलाव थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान अक्षयराजसिंह गोहिल, विजय मकवाना और जितेंद्र नवाडिया को गिरफ्तार किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक आर आर सिंघल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अक्षयराजसिंह गोहिल रेलवे कर्मचारी है। मौके से विदेशी शराब की बोतलें, बोतलों पर चिपकाने के लिए स्टिकर और ढक्कन लगाने वाली मशीनें जब्त की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *