Headlines

श्रीराम पार्क कॉलोनीमें ट्रांसफार्मर फेल, बिजली कटौती से लोग नाराज:नागरिकों ने बिजली विभाग के इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी




बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र स्थित श्रीराम पार्क कॉलोनी का मेन ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से खराब होने और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर नागरिकों ने आक्रोश व्यक्त किया है। गुस्साए नागरिकों ने आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू की अगुवाई में विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (D.E.) को ज्ञापन सौंप कर समस्या का निराकरण करने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फेल होने के कारण पूरी कॉलोनी में बिजली संकट गहरा गया है, जिससे पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिकायत करने के बावजूद विभागीय कर्मचारी व्यवस्था में सुधार करने में नाकाम रहे हैं। उग्र आंदोलन की चेतावनी वार्ड पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली से आम जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करे और अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए, अन्यथा कॉलोनीवासी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *