Headlines

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:5 IAS और 3 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, यश गर्ग को हारट्रोन और मनीराम शर्मा को HPGCL की अतिरिक्त जिम्मेदारी




हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईएएस (IAS) और 3 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के ट्रांसफर व पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, वहीं कुछ के विभागों में फेरबदल किया गया है। यश गर्ग (IAS 2009) को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव और MSME के महानिदेशक पद पर कार्यरत यश गर्ग को अपने वर्तमान पदों के साथ-साथ हारट्रोन (HARTRON) के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे राजनारायण कौशिक को इस पद से भारमुक्त करेंगे। मनीराम शर्मा (IAS 2009 को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और मुख्य बंदोबस्त आयुक्त मनी राम शर्मा को हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। वे पंकज (IAS 2009) की जगह लेंगे। वेयरहाउस के एमडी बनाए कौशिक
राजनारायण कौशिक (IAS 2010): हारट्रोन के MD पद से स्थानांतरित कर अब इन्हें हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक और हरियाणा सचिवालय स्थापना विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. मुनीश नागपाल (IAS 2016): सचिवालय स्थापना विभाग के विशेष सचिव पद से ट्रांसफर कर स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
अनिरुद्ध यादव (IAS 2023) को HSIIDC के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक और गुरुग्राम ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ अनिरुद्ध यादव को नए सृजित पद ‘अर्बन चैलेंज फंड स्कीम’ का मिशन डायरेक्टर बनाया गया है। HCS अधिकारियों के तबादले:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *