Headlines

हरियाणा में लंपी बीमारी का खौफ:7,577 गायें संक्रमित, 70 की मौत; इंटरस्टेट आवाजाही और पशु मेलों पर प्रतिबंध, प्रतिदिन 4 बजे समीक्षा बैठक




हरियाणा में लंपी स्किन डिजीज (LSD) का प्रकोप एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। राज्य में अब तक कुल 7,577 गायें इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं, जबकि 70 गायों की मौत हो चुकी है। हाल ही में कुरुक्षेत्र जिले से लिए गए सैंपल में लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS), हिसार की शुरुआती जांच में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कुल संक्रमितों में से 6,135 गायें शहरी व ग्रामीण इलाकों में और 1442 गायें गौशालाओं में बीमार पाई गई हैं। बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए विभाग ने अंतरराज्यीय पशु आवाजाही और पशु मेलों पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले वर्ष 2022 में लंपी से प्रदेश में 2,937 पशुओं (2,929 गाय और 8 भैंस) की जान जा चुकी है। अब जानिए, विभाग की ओर उठाए गए कदम… हर रोज शाम 4 बजे होगी समीक्षा पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा के महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी आदेशों में सभी जिला उप-निदेशकों को रोजाना शाम 4 बजे तक पोर्टल पर LSD रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद हर रोज शाम को हालात की समीक्षा की जाएगी। अब समझिए क्या है लंपी डिजीज
शरीर पर उभर आती हैं गांठें : लंपी स्किन डिजीज में पशु के शरीर पर गोल-गोल गांठें या उभरे हुए घाव दिखाई देना प्रमुख लक्षण है। इसके साथ तेज बुखार, आंखों और नाक से पानी या स्राव आना, भूख कम होना, कमजोरी, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन और दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर पशु को तुरंत दूसरे पशुओं से अलग कर देना चाहिए और वेटरनरी डॉक्टर को सूचना देनी चाहिए। इससे संक्रमित पशु के संपर्क में आने वाले दूसरे पशुओं में बीमारी फैलने का खतरा कम किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *