Headlines

हरियाणा में व्यापारी से ₹3 करोड़ का सोना लूटा:बेटे के सिर पर पिस्टल तान बैग उठाया; पंजाब से डिलीवरी देने आ रहे थे




हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े 3 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया। व्यापारी पंजाब के अमृतसर से यमुनानगर में ज्वेलर्स को 2 किलो सोने के रॉ-मैटेरियल डिलीवर करने आ रहे थे। भंभोली एरिया में बाइक पर आए बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रुकवा बेटे के सिर पर पिस्टल लगा दी। व्यापारी ने जैसे ही विरोध किया, बदमाशों ने उनके पेट में चाकू मारकर गाड़ी में रखा बैग उठा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस, CIA-1 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायल व्यापारी जयपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पूरे एरिया की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। छप्पर थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि व्यापारी से एक किलो, 1200 ग्राम के करीब सोना लूटा गया है। तलाशी अभियान की 2 तस्वीरें:- सिलसिलेवार जानिए, कैसे दिया घटना को अंजाम… घायल को अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घायल जयपाल सिंह को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। आसपास के ज्वेलर्स भी अस्पताल पहुंच गए। ज्वेलर्स का कहना है कि जयपाल सिंह लंबे समय से पंजाब से यहां सोने की सप्लाई करते थे। घटना पर पुलिस की 3 अहम बातें… आरोपियों की पहचान कर रहे छप्पर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश को व्यापारी के रूट के बारे में पहले ही जानकारी थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी का शीशा तोड़ लूट की थाना छप्पर प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और हथियारों के बल पर लूटपाट की। व्यापारी द्वारा विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे जयपाल सिंह के पेट के पास चोट लगी। करीब एक किलो सोना लूटा अजय कुमार के अनुसार, बदमाश ने व्यापारी के बेटे इंद्रवीर पर पिस्टल तान दी। जान का खतरा देखते हुए पिता-पुत्र ने बैग में रखा करीब एक किलो सोना बदमाशों के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *