Headlines

हरियाणा BJP में फिर घमासान:नारनौल जिलाध्यक्ष और महामंत्री आमने-सामने; प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- पदाधिकारियों को इस तरह नहीं लड़ना चाहिए; खत्म कराएंगे लड़ाई




हरियाणा BJP पदाधिकारियों में में एक बार फिर घमासान मच गया है। पद व प्रतिष्ठा की लड़ाई बताकर दोनों तरफ से सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट की जा रही हैं। नारनौल के जिला प्रधान पर जिला महामंत्री(किसान मोर्चा) ने धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है। नारनौल के जिला महामंत्री(किसान मोर्चा) विष्णु तंवर ने जिला प्रधान पर धमकी दिलवाने की फेसबुक पोस्ट की है। उस पोस्ट पर पहला कमेंट जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने किया है। राव ने गलत आरोप बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है। जिसके बाद दोनों के समर्थकों की इस पोस्ट पर जमकर कहासुनी हुई है। इसी पोस्ट के तुरंत बाद विष्णु तंवर ने अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस्तीफे में तंवर ने यूजीसी को स्वर्ण समुदाय के खिलाफ बताते हुए BJP छोड़ने की बात कही है। अब जानिए फेसबुक पर दोनों के बीच कमेंट वार…. बाबरी ढांचा गिराने वालों में शामिल थे विष्णु तंवर के पिता BJP जिला प्रधान की जिस विष्णु तंवर के साथ फेसबुक पर कमेंट वार चल रहा है, वो राजपूत बाहुल्य गांव पाली के रहने वाले हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा के इस गांव के आस-पास राजपूत समाज के करीब 10 गांव हैं। विष्णु तंवर ने जिला परिषद का भी चुनाव लड़ा था, जिसमें वे दूसरे नंबर पर रहे थे। फिलहाल विष्णु तंवर जिला महामंत्री(किसान मोर्चा) हैं। इससे पहले वे बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख जैसे पदों पर BJP में रहे हैं। उनके पिता बहादुर सिंह बाबरी ढांचा गिराने के दौरान 3 माह तक अयोध्या में रहे थे, वे महेंद्रगढ़ के पूर्व MLA और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के सहयोगी रहे हैं। विवाद पता करवा रही हूं- गुप्ता हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि उन्हें फिलहाल विवाद का पता नहीं है, वे जिला प्रधान से बात करके इसका पता करेंगी। पार्टी पदाधिकारियों को इस प्रकार से लड़ाई नहीं करनी चाहिए। पूरा विवाद खत्म करवाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *