Headlines

हवारा की पैरोल के लिए गवर्नर से मिले मान:पंजाब CM ने कहा- लॉ एंड ऑर्डर नहीं बिगड़ने देंगे; पूर्व मुख्यमंत्री हत्याकांड में दिल्ली जेल में बंद




पंजाब के CM भगवंत मान ने बुधवार को पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जब जगतार सिंह हवारा का नाम लिया जाता है तो वह रिएक्ट करते हैं। उनकी मां की इच्छा है कि वह अपने बेटे से मिले। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस बात की गारंटी लेती है कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं होगी। किसी तरह की हुड़दंगबाजी नहीं होने दी जाएगी। पंजाब सरकार ने दस दिन की पैरोल मांगी है। हवारा अभी दिल्ली जेल में बंद है। गवर्नर से मिलकर आए CM मान ने क्या कहा… जगतार सिंह हवारा कौन है
जगतार सिंह हवारा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के हवारा का रहने वाला है। उसका नाम 1995 में तत्कालीन पंजाब मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में प्रमुख आरोपी के तौर पर सामने आया। बाद में विशेष अदालत ने उसे हत्या और आपराधिक साजिश सहित धाराओं में दोषी ठहराया। हवारा को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ बताया गया है। BKI को UAPA के तहत भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया है। बेअंत सिंह हत्याकांड में क्या भूमिका थी
31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय के बाहर विस्फोट हुआ। इस हमले में तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और 16 अन्य लोगों की मौत हुई। इस हमले में पंजाब पुलिस के कर्मचारी दिलावर सिंह ने मानव बम के रूप में विस्फोट किया था। जांच में हवारा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया। विशेष अदालत ने 2007 में हवारा और बलवंत सिंह राजोआना को फांसी की सजा सुनाई थी। हवारा को IPC की धारा 302, 307 और 120-B समेत संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *