Headlines

हरोली में दर्दनाक सड़क हादसा:गलत साइड से आ रही अल्टो कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, नंगल कलां के दर्जी की मौत




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल के तहत लालूवाल में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नंगल कलां (वार्ड नंबर-5) निवासी 56 वर्षीय संतोख सिंह पुत्र नानक चंद के रूप में हुई है। संतोख सिंह छेत्रां गांव में दर्जी (टेलर) का काम करते थे और रोज की तरह अपने काम पर जा रहे थे। इस घटना के बाद से उनके परिवार में मातम छा गया है। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे पेश आया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संतोख सिंह अपने स्कूटर (नंबर HP80B-4387) पर सवार होकर टाहलीवाल से लालूवाल की तरफ अपने काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लालूवाल से टाहलीवाल की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो K10 कार (नंबर HP83-5750) ने उनके स्कूटर को सीधे टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार कथित तौर पर सड़क की गलत साइड (रॉन्ग साइड) पर आ गई थी, जिसके कारण यह भीषण टक्कर हुई। अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोख सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल दुलैहड़ पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोख सिंह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें से दो बेटियों और बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी अविवाहित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 9:25 बजे सिविल अस्पताल दुलैहड़ के मेडिकल ऑफिसर द्वारा पुलिस थाना हरोली को दी गई। सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि लालूवाल में हुए सड़क हादसे में एक स्कूटर सवार की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *