Headlines

हांसी किले से गिरी कॉलेज छात्रा की हालत स्थिर:बाजू-ठुड्डी में फ्रैक्चर, गले में टांके लगे; कुछ दांत भी टूटे, ईएनटी विशेषज्ञ कल करेंगे जांच




हांसी के ऐतिहासिक किले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई कॉलेज छात्रा अंजलि की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बुधवार शाम हादसे के बाद उसे हिसार के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। गुरुवार को डॉक्टरों ने उसकी बाजू में फ्रैक्चर होने पर प्लास्टर किया। उसकी ठुड्डी में भी फ्रैक्चर मिला है। गले में आई चोट पर टांके लगाकर घाव को बंद किया गया है। हादसे में उसके कुछ दांत भी टूट गए हैं। ईएनटी विशेषज्ञ शुक्रवार को अंजलि की दोबारा जांच करेंगे। कॉलेज की छुट्टी के बाद सहेलियों के साथ गई थी अंजलि के चाचा मनजीत ने बताया कि अंजलि ने घर पर बताया था कि कॉलेज की छुट्टी के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ ऐतिहासिक किले पर जाएगी और कुछ देर बाद वापस लौट आएगी। बुधवार को वह किले पर अपनी सहेलियों का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह किले से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने फोन परिवार को सौंपा मनजीत ने बताया कि अंजलि का मोबाइल फोन भी बुधवार रात पुलिस को घटनास्थल से ही मिला था। पुलिस ने फोन परिवार को सौंप दिया। फिलहाल अंजलि का हिसार के सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और शुक्रवार को ईएनटी विशेषज्ञ की जांच के बाद आगे के इलाज को लेकर स्थिति साफ होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *