![]()
हांसी में पुलिस की सीआईए-1 टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुंढाल खुर्द निवासी दिनेश उर्फ मोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे .32 बोर की अवैध देसी पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बास में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा था आरोपी सीआईए-1 में तैनात उपनिरीक्षक कपिल ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दिनेश उर्फ मोनी अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसकी जींस की दाहिनी जेब से एक देसी पिस्तौल और बाईं जेब से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार रखने संबंधी वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बास में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एक सप्ताह में 5 अवैध हथियार और 24 कारतूस बरामद सीआईए-1 हांसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अवैध हथियारों के खिलाफ पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 5 अवैध हथियार, 2 मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान अवैध हथियारों से संबंधित मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी से ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
हांसी में अवैध हथियार समेत युवक गिरफ्तार:देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद, पुलिस बोली-एक हफ्ते में 5 पकड़े जा चुके
