Headlines

हांसी में ट्रक के नीचे घुसी स्कॉर्पियो:युवक की मौत-दूसरा घायल, गाड़ी में बीयर पी रहे थे दोनों, पुलिस पहचान कराने में जुटी




हांसी में हिसार नेशनल हाईवे पर रविवार की रात करीब 8:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह ट्रक के नीचे फंस गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो के ट्रक के नीचे फंसे होने के कारण दोनों वाहनों को सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया। गाड़ी सवार युवक पी रहे थे बीयर डायल 112 के इंचार्ज रामपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्कॉर्पियो सवार दोनों युवक बीयर पी रहे थे। इसके साथ ही, ट्रक ड्राइवर के भी शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बवानी खेड़ा के गांव जीताखेड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों और दोनों वाहनों के ड्राइवरों की स्थिति को लेकर गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *