Headlines

हांसी में रोडवेज बस ने मारी ट्रैक्टर को टक्कर:दिल्ली हाईवे पर सड़क किनारे खड़ा, पीछे से कार टकराई, एक महिला घायल




हांसी में सुखराज होटल के सामने हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक हादसा टल गया। डिवाइडर पर पौधों की कटाई कर रहे ट्रैक्टर में तेल डाला जा रहा था। इसी दौरान गुरुग्राम से सिरसा जा रही फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बस में करीब 45-50 यात्री सवार थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। टक्कर के बाद बस अचानक रुक गई। तभी पीछे से आ रही एक और एक कार रोडवेज बस से टकरा गई। कार में सातरोड निवासी पूर्व सरपंच नरेश पूनिया समेत चार लोग सवार थे। हादसे में सातरोड निवासी कृष्णा को हल्की चोटें आईं, जिसका मय्यड़ में प्राथमिक इलाज करवाया गया। ट्रैक्टर में भरा जा रहा था तेल जानकारी के मुताबिक, खरकड़ा निवासी मोहित नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर लगे पौधों की कटाई कर रहा था। उसने ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा किया था और उसमें तेल भर रहा था। इसी दौरान फतेहाबाद डिपो की बस वहां पहुंची और ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। बस चालक की पहचान भटू कलां निवासी राकेश के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 और सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद जाम खुलवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *