Headlines

हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक:PM मोदी जींद में देंगे हरी झंडी कल; बागी नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम का प्रदेश के सभी 21 जिलों में लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए भाजपा और हरियाणा सरकार ने जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम तय किए हैं। हर जिले में मंत्री, सांसद या वरिष्ठ नेताओं को मुख्य अतिथि बनाया गया है। सबसे अहम बात यह है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ आए पांच बागी विधायकों को भी इन कार्यक्रमों में मंच पर जगह दी गई है। इसे भाजपा की ओर से बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। जिले के मंच पर मिलेगी जगह भाजपा ने जिन नेताओं को जिला स्तर के कार्यक्रमों में शामिल किया है, उनमें शैली चौधरी को अंबाला, रेनू बाला को यमुनानगर, मोहम्मद इलियास को नूंह, मोहम्मद इसराइल को पलवल और जरनैल सिंह को फतेहाबाद जिले के कार्यक्रम में शामिल किया गया है। ये सभी पहले कांग्रेस से जुड़े रहे और राज्यसभा चुनाव वोटिंग के बाद BJP के साथ आए हैं। अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े सरकारी और संगठनात्मक मंच पर इन्हें स्थान देकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि इन नेताओं को नई राजनीतिक भूमिका में आगे बढ़ाया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में संबंधित जिले के मंत्री, सांसद, भाजपा विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर और भाजपा जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *