![]()
छत्तीसगढ़ सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बड़ा निवेश कर रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए और छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार हॉकी लीग के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही खेल अकादमियों में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए 14 प्रशिक्षकों को पटियाला भेजा गया है। खेल विभाग का बजट 4 करोड़ से बढ़कर 304 करोड़ पहुंचा अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के समय खेल एवं युवा कल्याण विभाग का बजट सिर्फ 4 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 304 करोड़ रुपए हो गया है। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को खेल मैदान तक लाना है। 6 नए जिलों में खेल अधिकारी, 79 पदों पर भर्ती जारी खेल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती में खेल अधिकारी के पद सृजित किए गए हैं। विभाग में 44 प्रशिक्षकों, 4 जिला खेल अधिकारियों, 23 सहायक ग्रेड-3 और 8 वार्डनों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। बस्तर के बाद अब सरगुजा ओलंपिक उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए पिछले दो वर्षों से बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष से सरगुजा ओलंपिक भी शुरू किया गया है। वहीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिली है। बजट की बड़ी बातें * मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए।
* छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ रुपए
* राज्य में हॉकी लीग आयोजित करने की तैयारी।
* खेल अकादमियों के 14 प्रशिक्षकों को पटियाला में प्रशिक्षण।
* 6 नए जिलों में खेल अधिकारी के पद सृजित।
* विभाग में 79 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी।
* खेल विभाग का बजट बढ़कर 304 करोड़ रुपए पहुंचा।
Source link
छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग:खेलों को बढ़ावा देने 157 करोड़ की नई योजनाएं, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल अधोसंरचना पर बड़ा निवेश
