![]()
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों का हाईवे पर सैलाब उमड़ पड़ा है। हाईवे पर कांवड़ियों का रेला है। मुरादाबाद से ब्रजघाट तक के करीब 60 Km के हिस्से में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा है। कावंड़ बेड़ों में शामिल डीजे से गूंज रहे बम बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा माहौल शिवमय हो गया है। कावंड़ियों के लिए कदम-कदम पर भंडारों का आयोजन किया गया है।
हरिद्वार हाईवे पर भी कांवड़ियों के बेड़ों की कतारें हैं। शनिवार रात से ही कांवड़ यात्रा की भीड़ इतनी जबरदस्त है कि दोनों मार्गों पर पुलिस को जीरो ट्रैफिक करना पड़ा है।
Source link
हाईवे पर कांवड़ियों का ड्रोन VIDEO:मुरादाबाद से ब्रजघाट तक 60 किमी में हाईवे पर कांवड़िए ही कावंड़िए
