![]()
दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक और उसके दो बेटे वाहन में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अचानक सड़क पर आ गईं गायें जानकारी के अनुसार, धौलपुर से ग्वालियर जा रहा मिनी ट्रक बानमोर के पास पहुंचा ही था कि अचानक दो गायें सड़क पार करने लगीं। चालक ब्रेक लगा पाता, उससे पहले ही ट्रक गायों से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने बचाई जान हादसे के बाद ट्रक चालक और उसके दो बेटे वाहन के अंदर फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ देर प्रभावित रहा यातायात सूचना मिलते ही बानमोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर पलटे हुए ट्रक को हटवाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-44 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
हाईवे पर गायों से टकराकर पलटा मिनी ट्रक:दो गायों की मौके पर ही मौत: ट्रक सावर चालक और उसके दो बेटे सुरक्षित
