Headlines

हिंसक झड़प मामले में पिता-पुत्र अरेस्ट:शेखपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर हुई झड़प, 6 लोग घायल




शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के मदारी गांव में हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में महसार गांव निवासी नंद किशोर राम और उनका पुत्र राकेश कुमार शामिल हैं। सिरारी थाना के सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सब इंस्पेक्टर भास्कर ने बताया कि घटना में घायल शंभू राम की शिकायत पर स्थानीय थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद और आपसी वर्चस्व को लेकर झगड़ा चल रहा है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। एक दिन पहले इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान लाठियों, ईंट-पत्थरों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को और दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *