Headlines

हिमाचल के पांच जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट:9 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी; 25 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम




हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई भागों में बीते 24 घंटे से अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों में कुछेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच IMD दिल्ली ने भी आज शाम 5.30 बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला, सोलन, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड, जलभराव और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कल 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट कल यानी 22 जुलाई को भी मौसम खराब बना रहेगा। ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, सोलन और शिमला में मध्यम से तेज बारिश का पूर्वानुमान है। 23 जुलाई से कुछ जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा, लेकिन राज्य के कुछ भागों में तेज बारिश जारी रहेगी। हमीरपुर, शिमला, कांगड़ा और मंडी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 24 जुलाई को इन जिलों में बारिश के आसार 24 जुलाई को हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार- 25 जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट राज्य में बीते दो दिन से हो रही बारिश के बाद कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का पारा सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे गिरा है। चंबा का पारा नॉर्मल से 5.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 28.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मानसून सीजन में सामान्य से 18% कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- इस मानसून सीजन (1 जून से 20 जुलाई तक) में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में 256.8 मिमी नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 210 मिमी बादल बरसे है। बिलासपुर में सामान्य से 29 फीसदी कम, हमीरपुर में 41 फीसदी, कांगड़ा में 24 फीसदी, लाहौल स्पीति में 53 फीसदी, मंडी में 33 फीसदी और सिरमौर जिला में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *