Headlines

हिमाचल के 4 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:पांच अगस्त तक बरसेंगे बादल; मानसून सीजन में अब तक नॉर्मल से 7% कम बारिश




हिमाचल प्रदेश में पांच अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कुछेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने कुछ जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। IMD ने आज भी बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला में तेज बारिश का यलो अलर्ट दे रखा है। अन्य जिलों में कोई चेतावनी नहीं है। इससे राज्य के कई भागों में हल्की धूप भी देखने को मिल सकती है। अगले कल भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन जिला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार- राज्य के कई भागों में पांच अगस्त तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, लेकिन जिन जिलों में हल्की धूप खिलेगी, वहां अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आ सकता है। मानसून सीजन में 7% कम बारिश इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 7 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। IMD के मुताबिक, 1 जून से 29 जुलाई के बीच सामान्य बारिश 348.6 मिमी होती है, लेकिन इस बार 325.1 मिमी बादल बरसे है। इस अवधि में किन्नौर जिले में सामान्य से 29 फीसदी अधिक, शिमला में 23 फीसदी, चंबा में 15 फीसदी, कुल्लू में 23 फीसदी, सोलन में 4 फीसदी और ऊना में 5 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इन जिलों में सामान्य से कम बारिश वहीं, हमीरपुर में सामान्य से 40 फीसदी कम, बिलासपुर में 4 फीसदी, कांगड़ा में 17 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 47 फीसदी, मंडी में 23 फीसदी और सिरमौर में सामान्य से 6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *