Headlines

हिमाचल के 44 इंजीनियरिंग स्टूडेंट जापान रवाना:CM सुक्खू ने वर्चुअली दिखाई झंडी; मेडिकल छात्रों को भी विदेश भेजने की तैयारी




हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बीटेक छात्रों को जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए वर्चुअली रवाना किया। यह एक्सपोजर विजिट 6 से 12 सितंबर तक चलेगी। इस दल में 24 छात्र और 20 छात्राएं शामिल हैं। ये छात्र जापान के कई बड़े शिक्षण, अनुसंधान और औद्योगिक संस्थानों का दौरा करेंगे। इनमें टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, जेएएक्सए त्सुकुबा स्पेस सेंटर, साइबरडाइन रोबोटिक्स स्टूडियो, जेएएल एयरोस्पेस फैक्ट्री, क्योसेरा फैक्ट्री और ओसाका के अलग-अलग उद्योग शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्रों को अंतरिक्ष तकनीक, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और ट्रांसपोर्ट सिस्टम की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें जापान की कार्य संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों को समझने का मौका भी मिलेगा। दुनिया की तकनीक और कामकाज के तरीकों से जोड़ने पर फोकस सीएम ने कहा कि सरकार छात्रों को दुनिया की तकनीक और कामकाज के तरीकों से जोड़ने पर खास ध्यान दे रही है। इससे पहले सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को कंबोडिया और आईटीआई छात्रों को कजाकिस्तान भेजा गया था। अब मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को भी विदेश में एक्सपोजर विजिट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों से करीब 650 आवेदन मिले तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों से करीब 650 आवेदन मिले थे। इनमें से 44 छात्रों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर हुआ है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीक के मामले में आगे है और यह यात्रा छात्रों के लिए सीखने का एक अहम मौका होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *