Headlines

हिमाचल के 7 जिला में आज भारी बारिश की चेतावनी:4 सितंबर तक बरसेंगे बादल; मानसून सीजन में नॉर्मल से 10% कम वर्षा




हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक बारिश और मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज सात जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार- कल यानी 2 सितंबर को भी कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 3 सितंबर को कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 4 सितंबर को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 5 सितंबर से मानसून के फिर कमजोर पड़ने के आसार हैं। इस दौरान कई भागों में धुंध छाने से विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर सकती है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। तापमान में आएगी 1 से 2 डिग्री की कमी अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। फिलहाल राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मानसून सीजन में अब तक 10% कम बारिश हिमाचल में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हमीरपुर में सामान्य से 35 फीसदी कम, कांगड़ा में 6 फीसदी, किन्नौर में 5 फीसदी, मंडी में 18 फीसदी और लाहौल-स्पीति में 59 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, बिलासपुर में सामान्य से 3 फीसदी अधिक, चंबा में सामान्य, शिमला में 14 फीसदी अधिक और सिरमौर में 3 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *