![]()
हिमाचल प्रदेश में आज से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अगस्त तक बारिश जारी रहेगी। IMD ने आज 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। यह चेतावनी कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला को दी गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस कल ज्यादा एक्टिव होगा। इसे देखते हुए एक सितंबर को सात जिला में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। राज्य में अगले चार दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। एक सप्ताह में 51% कम बारिश प्रदेश में पिछले एक सप्ताह के दौरान मानसून कमजोर रहा। 23 से 30 अगस्त के बीच सामान्य से 51 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में अधिकांश जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। कुल्लू में 98%, लाहौल स्पीति में 99% कम बारिश बिलासपुर जिला में सामान्य से 3 फीसदी, चंबा में 78 फीसदी, हमीरपुर में 74 फीसदी, कांगड़ा में 20 फीसदी, किन्नौर में 96 फीसदी, कुल्लू में 98 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 99 फीसदी, मंडी में 39 फीसदी, शिमला में 63 फीसदी, सोलन में 40 फीसदी और ऊना में 24 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं सिरमौर में सामान्य से 3 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरे मानसून सीजन में भी 11% कम बारिश इस मानसून सीजन में भी प्रदेश सामान्य बारिश से पीछे चल रहा है। 1 जून से 30 अगस्त तक हिमाचल में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस अवधि में प्रदेश में सामान्य तौर पर 608.7 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 542.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान भी सामान्य से अधिक बना रहा। कई शहरों का पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक ज्यादा रहा। वहीं केलांग का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री ज्यादा के उछाल के बाद 27.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, अगले चार-पांच दिनों के दौरान तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
Source link
हिमाचल में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट:5 सितंबर तक बरसेंगे बादल, बीते एक सप्ताह में सामान्य से 51% कम बारिश
