Headlines

हिमाचल में आज भारी बारिश के आसार:कई जिलों के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी; लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह




हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) शिमला केंद्र के अनुसार 26 जुलाई को येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और चंबा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है। लगातार वर्षा के कारण भूस्खलन, चट्टानें गिरने, अचानक बाढ़, जलभराव और छोटे नालों व खड्डों के उफान पर आने का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के बाधित होने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। उन्हें नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है। वाहन चालकों से भी पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। आगामी दिनों में भी प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा और कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन ने जिला अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस की हेल्पलाइन से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और समय-समय पर नया पूर्वानुमान जारी करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *