Headlines

हिमाचल में आज से 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट:13 अगस्त तक बरसेंगे बादल; कई क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा




हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में आज से 13 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 9 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को भी यह सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। वहीं, 11 और 12 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। 13 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। सड़कों पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। नदी-नालों और खड्डों में जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों को सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतने की हिदायत विशेषकर मंडी सहित प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से संवेदनशील सड़कों और संपर्क मार्गों पर परेशानी बढ़ सकती है। वाहन चालकों को सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतने और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें लोग प्रशासन और संबंधित विभागों को भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें तथा आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *