Headlines

हिमाचल में टाटा सूमो मलबे में दबी, 13 की मौत:2 यात्री घायल, मृतकों में छह महीने की बच्ची भी शामिल, गाड़ी में लगी आग




हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल-स्पीति में आज (शुक्रवार को) दोपहर बाद उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई। इसमें 15 लोग सवार बताए जा रहे है। दो लोगों को सुरक्षित बताए जाने की सूचना है। भरमौर-पांगी के विधायक जनक राज ने इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि टाटा सूमो में कुल 15 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। हादसे के बाद गाड़ी के पिछले हिस्से में आग भी लग गई थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और जवानों ने बुझाने का प्रयास किया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वाहन के परखच्चे उड़ते और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। कडू नाला में बड़ी-बड़ी चट्टानें गाड़ी पर गिरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। मार्ग खुलने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टानें गिरने से यह दुर्घटना हुई। लाहौल-स्पीति की डीएसपी रश्मि शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। भरमौर के विधायक जनक राज ने चंबा और लाहौल-स्पीति के डीसी से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। पुलिस, प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर अभियान में जुटे हुए हैं। फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक पांगी घाटी के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। हादसे के PHOTOS…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *