![]()
हिमाचल प्रदेश में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया है। बीते एक सप्ताह के दौरान नॉर्मल से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह तक भी ज्यादातर भागों में सामान्य या इससे कम बारिश होने की संभावना है। लाहौल स्पीति जिला में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 87 फीसदी कम बादल बरसे है। इसी तरह, चंबा में 21 फीसदी कम, हमीरपुर में 45 फीसदी, कांगड़ा में 13 फीसदी, मंडी में 23 फीसदी, शिमला में 9 फीसदी और सोलन जिला में 30 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं सिरमौर जिला में सामान्य की तुलना में 66 फीसदी अधिक, किन्नौर में 26 फीसदी, बिलासपुर में 40 फीसदी और ऊना जिला में सामान्य से 42 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 11 अगस्त तक कुछेक भागों में तेज बारिश का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 11 अगस्त तक राज्य के कुछेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। IMD के मुताबिक- 6, 9, 10 और 11 अगस्त को कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि 7 और 8 अगस्त को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं IMD के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह लगातार बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और संवेदनशील सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की भी अपील की गई है।
Source link
हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ा:एक सप्ताह में नॉर्मल से 13% कम बारिश, लाहौल स्पीति में 87% कम वर्षा, आज 3 जिलों में यलो अलर्ट
