Headlines

हिमाचल में लैंडस्लाइड में एक महिला की मौत:सात श्रद्धालु घायल, मां सिमसा मंदिर जाते वक्त हादसा, प्राकृतिक स्त्रोत के पास पानी पीने रुके थे




हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में आज सुबह लैंडस्लाइड से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का जोगेंद्गरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, परिवार के आठ लोग सुबह के समय मंडी जिला के लड़भड़ोल स्थित मां सिमसा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे दोनों गाड़ी में सवार लोग पानी पीने के लिए प्राकृतिक स्त्रोत के पास रुके। इस दौरान ऊपर से पहाड़ लोगों पर गिर गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचायाा। मृतका की पहचान कुल्लू जिले के सुलतानपुर निवासी रामेश्वरी शर्मा पत्नी गोपालकृष्ण के रूप में हुई है। यह हादसा जोगिंद्रनगर उपमंडल के गुम्मा क्षेत्र में हुआ। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *