Headlines

हिमाचल में सभी MLA को मिलेगी झंडी:स्पीकर ने 'डिस्टिंक्ट फ्लैग' लगाने की मंजूरी दी, गाड़ी पर लगेगा, विधानसभा सचिवालय करेगा जारी




हिमाचल प्रदेश के सभी विधायकों को अब ‘डिस्टिंक्ट फ्लैग’ (विशेष पहचान झंडा) दिए जाएंगे। विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने विधायकों को इसकी इजाजत दे दी है। एक सप्ताह के भीतर सभी MLA को विधानसभा सचिवालय प्रशासन द्वारा विशेष झंडी जारी की जाएगी। इसे MLA की गाड़ी पर लगाया जाएगा। मानसून सेशन समाप्त होने के बाद गुरुवार को स्पीकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 13वीं विधानसभा में ‘डिस्टिंक्ट फ्लैग’ का फैसला ले लिया था। मगर तब यह फैसला लागू नहीं हो सका था। उन्होंने अब इस फैसले को लागू करने का निर्णय लिया है। कुलदीप पठानिया ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य विधायकों को अलग पहचान देना है। खासकर नए विधायकों को इससे सुविधा मिलेगी। अभी उन्हें अपनी पहचान बतानी होती है। मगर ‘डिस्टिंक्ट फ्लैग’ मिलने के बाद विधायकों को अपनी पहचान नहीं बतानी पड़ेगी। खासकर जब वह प्रदेश से बाहर जाएंगे। CS-ACS की तर्ज पर मिलेगी झंडी कुलदीप पठानिया ने कहा कि विधायकों की गाड़ी में भी चीफ सेक्रेटरी (CS) और एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) की तर्ज पर डिस्टिंक्ट फ्लैग लगेंगे। उन्होंने कहा- डिस्टिंक्ट फ्लैग से विधायकों को एक अलग आधिकारिक पहचान मिलेगी और बाहर जाने पर बार-बार अपनी पहचान स्पष्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद विधायकों को अपनी पहचान बताने की नौबत नहीं आएगी। बता दें कि विधायकों की बीकन लाइट (विशेष चेतावनी वाली) छीनने के बाद से MLA समय समय पर झंडी की मांग करते रहे हैं। विधायकों की मांग अब जाकर पूरी हुई है। इस फैसले के बाद राज्य के सभी 68 विधायकों को यह झंडी मिल जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *