![]()
हिमाचल प्रदेश के ऊना में पीरनिगाह के पास आज सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार लगभग 45 श्रद्धालु घायल हो गए। इनका ऊना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन श्रद्धालुओं को प्राथमिक इलाज देने के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार, हरियाणा के करनाल के इंद्री से आए 50 से अधिक श्रद्धालु पीरनिगाह मंदिर में दर्शन के बाद माता नयना देवी जी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। पीरनिगाह से लगभग दो किलोमीटर आगे उतराई में ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया।। इससे 16 टायर वाला खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। ट्रक में लगभग 50 श्रद्धालु सवार थे। चार-पांच लोगों को चोटें नहीं आई। श्रद्धालुओं ने पीरनिगाह में दिया भंडारा बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का जत्था तीन दिन पहले धार्मिक स्थल पीरनिगाह आया था, यहां पर उन्होंने भंडारे का आयोजन भी किया। ऊना अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री के रहने वाले हैं। ऊना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। हादसे और घायलों के उपचार के PHOTOS…
Source link
हिमाचल में हरियाणा के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, 45 घायल:3 PGI चंडीगढ़ रेफर, पीरनिगाह के पास हादसा; नयना देवी मंदिर जा रहे थे
