Headlines

हिमाचल में 15 अगस्त को खुले रहेंगे सरकारी स्कूल:शिक्षा विभाग के आदेश, स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाएं; सेलिब्रेशन में स्टूडेंट्स की भागीदारी अनिवार्य




हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष इंडिपेंडेंस डे (15 अगस्त) पर राज्य के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आज सभी डिप्टी डायरेक्टर (प्राथमिक एवं उच्च) और प्रदेश के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) कॉम्प्लेक्स के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पूरे सम्मान, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के सभी स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी आदेश में स्पष्ट किया गया कि 15 अगस्त को सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे तथा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की भागीदारी तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी सुनिश्चित की जाए। सख्ती से आदेशों की अनुपालना करनी होगी शिक्षा निदेशालय ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। यह आदेश निदेशक, स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *