Headlines

हिमाचल में 2 विधायकों में 'फेसबुक जंग':सुधीर बोले-कांग्रेस का दिल्ली में ‘सुंदरकांड’, ठाकुर का पलटवार-दूसरों के घर-परिवार में कांड कर रहे धर्मशाला के पंडित




हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच कांग्रेस व भाजपा के दो विधायकों के बीच फेसबुक पर जुबानी जंग तेज हो गई है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के बीच फेसबुक पर शुरू हुई यह तकरार अब व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गई है। दोनों नेता सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी कर रहे हैं। दरअसल, विवाद की शुरुआत सुधीर शर्मा के फेसबुक पोस्ट से हुई। सुधीर ने गुरुवार को अपने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के दिल्ली दौरे पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- ‘हिमाचल कांग्रेस ने दिल्ली में किया ‘सुंदरकांड’…, सुधीर की इस टिप्पणी पर कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने लिखा- ‘धर्मशाला के पंडित जी, सुंदरकांड तो घर-परिवार की समृद्धि के लिए है, पर आपने तो दूसरों के घर-परिवार में कांड कर रखे हैं।’ सुंदर की तीखी टिप्पणी के बाद सियासी चर्चाएं ज्यादा तेज सुंदर सिंह ठाकुर की इस तीखी टिप्पणी के अलग अलग मायने निकाले जा रहे है। मामला यहीं नहीं रुका। इसके बाद सुधीर शर्मा ने एक और पोस्ट डालकर पलटवार किया। उन्होंने लिखा- ‘कुल्लू रेव पार्टी के होस्ट और गेस्ट सूची सार्वजनिक हो जाए? #सुंदरकांड?” लिखा। कुल्लू की रेव पार्टी के कारण ही हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले डीसी और एसपी कुल्लू को भी बदला है। अब इसे आधार बनाकर सुधीर ने सत्तारूढ़ दल के स्थानीय विधायक पर निशाना साधा है। कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच तकरार सामने आई खास बात यह है कि दोनों नेताओं के बीच यह तकरार ऐसे समय में सामने आई है, जब हिमाचल में कैबिनेट विस्तार व फेरबदल को लेकर कांग्रेस के भीतर हलचल हैं। इसी मंशा से आधी कैबिनेट सोमवार को अचानक दिल्ली पहुंची थी। सुधीर ने सुंदर सिंह को इसलिए निशाने पर लिया, क्योंकि उनके लंबे समय से मंत्री बनने की चर्चाएं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सार्वजनिक मंचों से कई बार सुंदर सिंह ठाकुर के नाम का उल्लेख कर चुके हैं। राहुल से मीटिंग नहीं होने की वजह से लटका कैबिनेट विस्तार अब चर्चा है कि राज्य के मंत्रियों की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाने की वजह से कैबिनेट विस्तार फिलहाल लटक गया है। इसी वजह से सुधीर ने सुंदर ठाकुर पर निशाना साधा। सोशल मीडिया में लोग इस जुबानी जंग के अलग अलग मायने निकाल रहे हैं। अब दोनों विधायकों की फेसबुक पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुधीर शर्मा का राजनीतिक सफर सुधीर शर्मा दिसंबर 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिया। इसके बाद स्पीकर ने सुधीर की विधानसभा सदस्यता रद्द की और उन्हें अयोग्य घोषित किया। बाद में भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया और वह धर्मशाला से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर दोबारा विधानसभा पहुंचे। सुधीर शर्मा पूर्व वीरभद्र सरकार में मंत्री रह चुके है, जबकि सुंदर सिंह ठाकुर के अब मंत्री बनने की चर्चाएं है। इस तरह, दो दिग्गज नेताओं की फेसबुक पर छिड़ी जुबानी जंग की खूब चर्चाएं हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *