हिमाचल में 5 IAS अधिकारियों को एडिशनल चार्ज:आदित्य नेगी को डायरेक्टर इंडस्ट्री, केके सरोच को टूरिज्म; शिवम को HRTC MD की जिम्मेदारी




हिमाचल सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों का एडिशनल चार्ज सौंपा है। पर्सनल डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार ने राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी (IAS) को इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के डायरेक्ट का अतिरिक्त प्रभार दिया है। हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल कांत सरोच (IAS) को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शुभ करण सिंह (IAS) को ऊर्जा विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शिव प्रताप को HRTC का जिम्मा वहीं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह (IAS) को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हिमफेड के प्रबंध निदेशक अभिषेक वर्मा (IAS) को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार का भी निर्वहन करेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *