Headlines

हिमाचल- 3 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:सावधान रहने की एडवाइजरी; 16 अगस्त तक बरसेंगे बादल, तापमान में आई गिरावट




हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार को) कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक- प्रदेश में मानसून की सक्रियता अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी। इस दौरान बारिश से राहत के आसार नहीं है। हालांकि, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज की तुलना में थोड़ा कमजोर रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए अगले चार दिनों के लिए कुछ जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से रहें दूर IMD ने भारी बारिश के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी-नालों और खड्डों के किनारे न जाने, तेज बहाव वाले पानी को पार न करने तथा लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने की स्थिति बन सकती है। लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। बारिश से तापमान में आई गिरावट बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में हुई बारिश का असर तापमान पर देखने को मिला है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *