![]()
मंडी जिले में 6 दिन से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार लापता वाहन ड्राइवर रमेश कुमार का शव हादसे वाले वाहन के साथ ब्यास नदी से मिल गया है। रमेश 27 अगस्त को पंडोह के 6 मील के पास पिकअप के ब्यास नदी में गिरने के बाद से लापता था। हादसे के बाद से ही प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थीं। मंगलवार को पंडोह डैम इलाके में रमेश और हादसे वाले वाहन की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का छठा दिन था। दूर से आने के कारण गोताखोरों की टीम के पहुंचने में कुछ समय लगा, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रमेश का शव भी वाहन के अंदर मिला टीमों ने नदी के गहरे पानी में लगातार तलाश जारी रखी। करीब छह दिनों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार हादसे वाला वाहन मिल गया। बताया गया कि रमेश का शव भी वाहन के अंदर ही था। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डीसी मंडी लगातार हालात पर नजर रखे हुए थे और प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी ले रहे थे। वहीं, स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीमों ने भी तलाश अभियान में लगातार मदद की। कल फिर चलेगा रेस्क्यू ग्राम पंचायत टिहरी के प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि वाहन और रमेश मिल गए हैं। अब बुधवार सुबह वाहन को ब्यास नदी से बाहर निकालने के लिए दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। लंबे समय से जारी तलाश के बाद रमेश के बारे में जानकारी मिलने से परिवार को कुछ राहत मिली है।
Source link
हिमाचल-6 दिन बाद नदी में मिला लापता ड्राइवर का शव:मंडी के पास पिकअप के अंदर मिला शव; रेस्क्यू टीमें कर रही थी तलाश
