Headlines

Gurdaspur Marathon 2026 | Guru Ravidas Chowk 5KM Open Race Details



एडिशनल डिप्टी कमिश्नर गुरसिमरन सिंह ढिल्लों।

पंजाब सरकार ‘खेडन वतन पंजाब दियां-2026’ का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 2 सितंबर को गुरदासपुर में जिला स्तर पर एक मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित है।

.

गुरदासपुर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह मैराथन 2 सितंबर को सुबह 6.30 बजे गुरु रविदास चौक से शुरू होगी। यह 5 किलोमीटर की ओपन कैटेगरी रेस होगी।

गुरु रविदास चौक से शुरू होगी मैराथन

मैराथन गुरु रविदास चौक से शुरू होकर डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर ऑफिस, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी रीजनल कैंपस, नंगली स्कूल, रेलवे स्टेशन चौक, BSF चौक, WDCC (D) ऑफिस, पंचायत भवन और लिटिल से होते हुए वापस गुरु रविदास चौक पर खत्म होगी।

ढिल्लों ने जिले के लोगों के साथ-साथ सभी विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों से मैराथन में हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर सिमरनजीत सिंह भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *